पटना : पर्यावरण भारती द्वारा पक्षियों को गर्मी एवं लू से बचाने हेतु अपने-अपने घरों के छतों, बगीचे, दिवारों, छज्जियों पर पक्षियों को पीने के लिए बर्तनों में पानी रखने का आह्वान किया गया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि पक्षी मानव जीवन हेतु लाभप्रद है। ये पर्यावरण संरक्षण में सहायक होते हैं। देव वृक्ष पीपल, बरगद, गूलर और पाकड़ जैसे नए पौधे चिड़ियों के माध्यम से ही संभव है। जब पक्षी इन पेड़ों के पके फल खाकर शौच करती हैं तो इनके शौच के माध्यम से नए पेड़ जन्मते हैं। पक्षियाँ नए पौधों को नए स्थानों पर फैलाती भी है। अतः बढ़ते तापमान के समय पक्षियों की सुरक्षा हेतु संसार के मानव घरों के आसपास बर्तन में पानी अवश्य रखें। उनके खाने के लिए अनाज भी रखें। यह पुनीत कार्य है।
पर्यावरण भारती के "पक्षियों हेतु पानी "मुहिम में स्नेहलता महतो, डॉ. सरिता शंकर, डॉ. सविता सिंह नेपाली, शिक्षिका निवेदिता सिंह, पर्यावरण प्रहरी कृष्ण बल्लभ प्रसाद, विनय कुमार शर्मा, राम मोहन रस्तोगी, चन्द्रशेखर आजाद इत्यादि ने भाग लिए।




















