बिहार समाचार

दिखाया गया है 9,691 चीज़े में से 1-10 ।
रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव निर्विरोध, प्रो. अभय सिंह को मिली जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Sep 12 2026

मुजफ्फरपुर : रामश्रेष्ठ सिंह महाविद्यालय, चोचहां में शिक्षक प्रतिनिधि के निर्वाचन की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के पूरी हो गई। इतिहास विभाग के वरीय शिक्षक प्रो. अभय कुमार सिंह को महाविद्यालय के शिक्षकों ने सर्वसम्मति से अपना प्रतिनिधि चुना। किसी अन्य शिक्षक के नामांकन नहीं होने के कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ। बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव   read more

बीपीएसएस की राज्य स्तरीय बैठक में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी घोषित
  • Post by Admin on Sep 12 2026

पटना: भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन (BPSS) की राज्य स्तरीय जनरल बॉडी की बैठक शनिवार, 12 सितंबर 2026 को पटना के दरोगा राय पथ स्थित गौतम बुद्ध विहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. उमेश राय ने की। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि करते हुए बिहार प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी की घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में दरभंगा निवासी प्रो. उमेश राय को प   read more

विनोबा भावे की जयंती पर त्याग, करुणा और सर्वोदय के विचारों को किया गया याद
  • Post by Admin on Sep 12 2026

मुजफ्फरपुर: मुरौल प्रखंड के रैनी गांव में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धा, स्मृति और विचारों के आलोक में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा में आचार्यकुलम के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने आचार्य विनोबा भावे के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. विजय कुमार पाठक ‘   read more

बिहार के 26 लाख गैस उपभोक्ताओं पर लटकी सब्सिडी रुकने की तलवार, 14 सितंबर तक निपटाएं ये काम
  • Post by Admin on Sep 12 2026

पटना : एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं और सरकारी सब्सिडी का लाभ लेने वाले परिवारों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। 14 सितंबर की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, और निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी रोकी जा सकती है। बिहार में अब भी लगभग 26.50 लाख घरेलू और उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी सत्यापन लंबित है। आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किल   read more

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, जिला पार्षद के पति को गोलियों से भूना
  • Post by Admin on Sep 12 2026

सीतामढ़ी : बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुश्दिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई   read more

रामकृष्ण मिशन में स्वामी विवेकानंद स्मरणोत्सव, राज्यपाल ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
  • Post by Admin on Sep 11 2026

मुजफ्फरपुर : स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक शिकागो भाषण की 134वीं वर्षगांठ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम में स्वामी विवेकानंद स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, उनके सर्वधर्म समभाव के संदेश और युवाओं के लिए उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि नालंदा अंतरराष्   read more

जनजातीय क्षेत्र में 15 हजार लेमनग्रास पौधों का वितरण, हर्बल वैली विकसित करने की पहल
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : जिले के चानन प्रखंड के जनजातीय क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर जिला प्रशासन की ओर से संग्रामपुर एवं भलुई पंचायत के दूरस्थ इलाके में पहल तेज की गई है। कछवा और महाजनमा सतघरवा गांव के बीच महाजनमा में बरगद के पेड़ के नीचे कोड़ा जनजाति के लोगों के साथ चौथी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्र को जैविक और औषधीय पौधों के विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में 15 ह   read more

लखीसराय में 21 सितंबर को लगेगा रोजगार कैंप, आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, लखीसराय द्वारा आगामी 21 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार कैंप-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती शिविर विद्यापीठ चौक रोड, सलोना चक स्थित राजकीय आईटीआई लखीसराय के प्रांगण में पूर्वाहन 11:00 बजे से आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी डीएसईटीएस   read more

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लखीसराय व्यवहार न्यायालय में तैयारी पूरी, 11 बेंचों पर होगी सुनवाई
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय, लखीसराय परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नालसा और बालसा के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के मार्गदर्शन में लोक अदालत के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में न्यायिक सदस्यों के रूप में पवन कुमार झा, सीम   read more

लखीसराय स्टेशन से 20.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 11 2026

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखीसराय स्टेशन के पास से 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। मामले में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी अनिल मांझी को पकड़ा गया है। मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय स्टेशन पर की गई। पुलिस ने अनिल   read more