छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं की पड़ताल, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
- Post By Admin on Nov 07 2026
लखीसराय : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने घाटों पर तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने शनिवार को तेतरहट, भलुई और संग्रामपुर स्थित विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पहुंच पथ और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। डीएम और एसपी ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का जोर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने पर है।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पर्व-त्योहारों के दौरान आम लोगों की सुविधा, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।