मुजफ्फरपुर के प्रिंटिंग जगत को बड़ा झटका, श्री दुर्गा प्रेस के संस्थापक अजय पटेल का निधन

  • Post By Admin on Nov 04 2026
मुजफ्फरपुर के प्रिंटिंग जगत को बड़ा झटका, श्री दुर्गा प्रेस के संस्थापक अजय पटेल का निधन

मुजफ्फरपुर : शहर के प्रतिष्ठित प्रिंटिंग प्रेस व्यवसायी एवं समाजसेवी अजय पटेल का बुधवार, 4 नवंबर की सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर के व्यावसायिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अजय पटेल पिछले करीब पांच दशकों से श्री दुर्गा प्रेस का संचालन कर रहे थे। लंबे समय तक मुद्रण व्यवसाय से जुड़े रहने के कारण उन्होंने मुजफ्फरपुर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ उनकी सामाजिक कार्यों में भी रुचि थी। वर्ष 2000 में उन्होंने वार्ड सदस्य का चुनाव भी लड़ा था। उनका जन्म शहर के मोतीझील स्थित हमदर्द गली में हुआ था। वर्ष 1958 से वे सिकंदरपुर में रह रहे थे। वर्तमान में उनका आवास सिकंदरपुर स्थित घी सेंटर, हनुमान मंडल के पास वार्ड संख्या 13 में था। उनके निधन से परिवार और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है। वे अपने पीछे तीन पुत्रों सोनू सरकार, मनीष और सतीश, एक पुत्री, तीन पोते तथा दो पुत्रवधुओं सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार, 5 नवंबर को सुबह 8 बजे सिकंदरपुर स्थित उनके आवास से सिकंदरपुर मुक्ति धाम के लिए निकलेगी। अजय पटेल के निधन पर रमेश रत्नाकर, नसीमा खातून, मुस्कान केशरी, अजय शर्मा, डॉ. सुनील प्रकाश, प्रोफेसर संतोष सारंग, स्मृति सुमन, कवि कुमार विरल, राकेश पटेल, हेमनारायण विश्वकर्मा, अमीर हमजा, जयकांत सिंह, मुकेश सोना, सम्राट संतोष, राम बाबू भक्त, अरविन्द पटेल, यशवंत कुमार, अनिल प्रकाश, उमाशंकर सहनी, अशोक पटेल, कुंदन कुमार, शम्भू मोहन प्रसाद, भारती सिन्हा, सुदर्शन प्रकाश, रवि खन्ना, संजय राय, संजीव साहू, भाई दिनेश, रमेश चन्द्रा, गणेश कुमार भारती, प्रोफेसर इम्तियाज, नदीम खान, गणेश प्रसाद सिंह, श्यामल श्रीवास्तव, अनिल कुमार अनल, आलोक पटेल, अनिल कुमार दुर्वेदी, कठपुतली कलाकार सुनील कुमार, लोक गायिका अनिता कुमारी, आरके पेंटर बाबू, अरविन्द वरुण, नरेश कुमार सहनी, आनंद कुमार, उमेश राज, सुधीर कुमार, कुमार सचिन, डॉ. सुमन वृक्ष, रामचंद्र चौधरी, अंकित आनंद और संजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।