लखीसराय : भारत देश में लोकतंत्र है। संसार में पहला लोकतंत्र बिहार राज्य के वैशाली जिला में लिच्छवी गणराज्य में था। वर्तमान समय में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत है। 5 वर्षों में केन्द्र सरकार चुनने का अधिकार भारत की 140 करोड़ नागरिकों पर है। भारत के सर्वांगीण विकास हेतु अपने मौलिक अधिकार मतदान का प्रयोग कर सांसद का चुनाव अवश्य करें।
उक्त बातें पर्यावरण भारती के रामबिलास शांडिल्य ने कही। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में नोटा का प्रयोग बिल्कुल नहीं करें। जो नोटा पर वोटिंग करते हैं तो वे लोग भारत के सच्चे हितैषी नहीं है। वे सभी त्रेता युग के मंथरा समान हैं। देश के हित में भारत के सभी नागरिक 100 प्रतिशत मतदान करें। 5 वर्षों में एक बार मतदान यदि नहीं करते हैं, तो उन्हें 5 वर्षों तक चुने हुए सरकार पर ऊंगली उठाने का भी अधिकार नहीं है। अतः पहले करें मतदान फिर करें जलपान।




















