लखीसराय : अगामी लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत स्वीप कार्यक्रम में कल्याण विभाग द्वारा विकास मित्र के सहयोग से पूरे जिले के महादलित टोले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, संध्या चौपाल एवं हस्ताक्षर अभियान (डोर टू डोर) के माध्यम से चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सूर्यगढ़ा प्रखण्ड के बरियारपुर पंचायत के मुसहरी टोला, पिपरिया प्रखंड के दास टोला, नट टोला, पासवान टोला एवं लखीसराय के अमहरा, मौरमा, बिलौरी पंचायत एवं नगर परिषद वार्ड नं. 2 एवं वार्ड नं. 6 के महादलित टोले में मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु विकास मित्र के माध्यम से संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। संध्या चौपाल में वोट की महत्ता के संबंध में मतदाताओं को जानकारी दी गई एवं मतदाताओं को वोट देने हेतु प्रेरित किया गया।