मुजफ्फरपुर : काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज के समीप बुधवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को टक्कर मारी थी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि महिला को टक्कर मारने के बाद कार एक मकान से टकरा कर पलट गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी प्रकार से स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीं, टक्कर लगी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। इसी बीच कार में सवार सभी लोग मौका देख कर भाग निकले।

सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई।