गायत्री जयंती पर्व को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम

  • Post By Admin on Jun 14 2024
गायत्री जयंती पर्व को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम

लखीसराय : रविवार को गायत्री जयंती पर्व को लेकर किउल गायत्री परिवार ट्रस्ट के सौजन्य से गायत्री शक्तिपीठ किउल के प्रांगण में शनिवार से दो दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार जयंती पर्व के पूर्व 12 घंटे का अखंड जप साधना कार्यक्रम सुबह 06 बजे से आयोजित किया जाएगा। रविवार को पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजन किया जाएगा। इसी पावन पर्व के अवसर पर गायत्री साधकों को 1 वर्षीय गायत्री अभियान साधना 5 लाख गायत्री महामंत्र का संकल्प भी दिलाया जाएगा।