सभी वर्गों के लिए लागू हो हम दो हमारे दो का नारा

  • Post By Admin on Jul 11 2024
सभी वर्गों के लिए लागू हो हम दो हमारे दो का नारा

लखीसराय : विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल के समीप जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया।  

इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, जिला संरक्षक हीरा साव, जिला महासचिव अमरजीत प्रजापति मौजूद रहें। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री कृष्ण मुरारी ने कहा कि आज देश में तेजी से हो रहा जनसंख्या वृद्वि विकराल रूप ले रहा है। इसलिए बढ़ते जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की आवश्यकता है।

हम दो हमारे दो का नारा सभी वर्गों के लिए लागू किया जाना चाहिए। आज देश में जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि से लोगों को रहने और खाने की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। जनसंख्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार के नाम डीएम रजनीकांत को ज्ञापन सौंपा।