जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की देश को है जरूरत : गिरिराज सिंह
- Post By Admin on Jul 11 2024

लखीसराय : गुरूवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र शाम्हो स्थित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस बीच लखीसराय से गुजरने के दौरान विद्यापीठ चौक पर स्थानीय जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने फायर ब्रांड नेता का जोरदार स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय जाने के दौरान लखीसराय में कुछ देर तक काफिले सहित रूके। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व जनसंख्या दिवस है। इस मौके पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की उन्होंने जरूरत बताई। वहीं, देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में आज जमीन कम पड़ गई है, लोगों को पीने का पानी कम पड़ रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर 147 जिला है जहां जनसंख्या तेजी से बढ़ रहा है। उसका कारण है हिंदु महिलाओं की एफटीआर कम है और मुस्लिम महिलाओं की एफटीआर ज्यादा है। इसलिए देश में आज जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़ा कानून लाने की जरूरत है।