PT-1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

  • Post By Admin on Aug 01 2026
PT-1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान

लखीसराय: माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में शनिवार को आयोजित प्रातःकालीन सभा के दौरान पीटी-1 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” तथा विद्यालय के प्रतिष्ठित “प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस” बैज से चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार जुलाई 2026 के “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” के रूप में नर्सरी से शेजल राज, जूनियर केजी से ऋषि कुमार, सीनियर केजी से सान्वी वर्मा, कक्षा-1 से शाहज़ान खालिद, कक्षा-2 से आराध्या रॉय, कक्षा-3 से श्रेयन राज, कक्षा-4 से देवेश कृष्णन, कक्षा-5 से संगम राज साह, कक्षा-6 से आराध्या सिंह, कक्षा-7 से अस्मित कुमार, कक्षा-8 से माही भारती तथा कक्षा-9 से पीहू गुप्ता, आयन भारद्वाज और शिवम कुमार को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

विद्यालय ने बताया कि इस बार कुल 76 विद्यार्थियों ने पीटी-1 परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर “प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस” समूह में अपना स्थान बनाया। सभी सफल विद्यार्थियों की सूची विद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है। इस अवसर पर चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल बेहतर अंक हासिल करने का नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर इस प्रतिष्ठित समूह का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि “प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस” बैज विद्यालय की एक विशेष पहचान है, जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी गर्व का विषय बनता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए उनके समर्पण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रत्येक माह “स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ” एवं “प्राइड ऑफ एमएलज़ेडएस” जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।