विश्व माहवारी दिवस पर समग्र सेवा की बालिकाओं का सेमिनार
- Post By Admin on May 29 2024

लखीसराय : माहवारी दिवस के अवसर पर आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट उजास परियोजना समग्र सेवा द्वारा महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय लखीसराय में महामारी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। सेमिनार के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर साफ सफाई एवं सतर्कता के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई।
समग्र सेवा से जुड़ी तब्बसुम ने कहा कि माहवारी आना कोई बुरी चीज नहीं है। अगर माहवारी नहीं होंगे तो माँ नहीं बन सकते है जो किसी परिवार के निर्माण का एक मात्र साधन है। इस टॉपिक पर लड़कियां खुल कर बात नहीं कर रही थी तो एक वीडियो दिखा कर जागरूक किया गया और फिर लड़कियां खुल कर बात करने लगीं। इसके उपरांत बहुत सारे सवाल जवाब भी की जिसमें महावारी आने के बाद घर में लोग कहते है ये गंदा चीज है और जो भी घर में समान है उसको मत छुओ, आचार छूने से मना, पूजा पाठ करने से मना ये सब चीजें करने से रोका जाता है इन सब मामले में विस्तार से बहुत ही अच्छे तरीके से स्थिति व्यक्त किया गया। कपड़े पर बने चित्र के माध्यम से शरीर के अंग संबंधित जानकारी देकर बताया गया कि महावारी आने का तरीका क्या है।
समग्र सेवा कार्यकर्ता गुंजन कुमारी एवं विद्यालय के प्रधान संजय कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए महावारी सभा को अपना समर्थन दे इस पर जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेत्री तब्बसुम और काजल के द्वारा किया गया। सभा में युवा साथी अविनाश सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।