अवैध शराब पीने वाले 10 गिरफ्तार
- Post By Admin on May 29 2024

लखीसराय : उत्पाद टीम ने अलग-अलग जगहों से बुधवार को 10 गिरफ्तारी की है। सभी पकड़ाए लोग नशे में धुत्त पाए गए है। इनमें बीरूपुर थाना के नथनपुर से नथनपुर वार्ड 8 निवासी रामाशीष महतो के पुत्र दिलखुश कुमार को पकड़ा गया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझरिया पुल से पांच लोग पकड़ाए है जिनमें किउल बस्ती पचना रोड वार्ड 22 निवासी स्व. प्रमोद राम का पुत्र जितेन्द्र कुमार, वार्ड 20 के अनिल सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह, चरोखरा वार्ड 18 निवासी स्व. पोखी केवट का पुत्र रामइकबाल केवट, नेड़ी वार्ड 18 निवासी केश्वर केवट का पुत्र दर्शन कुमार, कोर्ट एरिया वार्ड 10 कबैया निवासी कृष्णा साव का पुत्र विपीन कुमार शामिल है।
इसके अलावा उत्पाद टीम ने जिले के कजरा थाना के उरैन गुमटी से चार लोग नशे में पकड़ाए है। इनमें जसीडीह धरहरा मुंगेर निवासी सुरेश मंडल का पुत्र गोरेलाल कुमार, पुनाडीह कजरा निवासी स्व. सुरेश मंडल का पुत्र बबलू कुमार, बेगूसराय मटिहानी वार्ड 5 निवासी मो. सूरज का पुत्र मो. जायसो, घोसैठ वार्ड 6 पीरीबाजार स्व. मो. तस्लीम का पुत्र मो. सलीम शामिल है। इसकी जानकारी उत्पाद दारोगा गुड्डू कुमार ने दी।