जिंदगी जीने की कला व कर्तव्य बोध कराता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : अभिषेक आनंद
- Post By Admin on Jul 02 2024

सूर्यगढ़ा : स्थानीय प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड के प्रवेश, प्रथम व द्वितीय सोपान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का समापन सह सम्मान समारोह किया गया।
कुछ दिन पूर्व लखीसराय जिला के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार के निर्देशानुसार शिविर प्रधान अमृता सिंह के कुशल नेतृत्व में सहयोगी स्काउट अनुराग आनंद के द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सिंह की देखरेख में बीते 21 से 25 मई तक पांच दिवसीय शिविर आयोजित किया गया था।
मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 से वार्ड पार्षद अभिषेक आनंद ने कहा कि देश सेवा, समाजसेवा, मानव सेवा एवं व्यक्ति सेवा का भाव एक स्काउट मैन की मूल पूंजी है। इसके बल पर वे सभी ओर से सराहना के पात्र बन सकेंगे। यह हमारे ज्ञान की वृद्धि करती है। साथ ही साथ स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण लेने वाले बच्चे आने वाले समय के भारत के भविष्य हैं। ये आगे चलकर लोगों को सही दिशा देंगे। स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण से बच्चों में सजगता देखी जा रही है।
प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि स्काउट गाइड शिक्षा प्राप्त करने पर बच्चे शरीर से स्वस्थ मन से जागरूक एवं नैतिक गुणों को अपना कर जीवन के हर चुनौतियों का मुकाबला करते हैं। शिविर के समापन पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व दीक्षा संस्कार व दीप प्रज्जवलित कर मुख्य अतिथि के हाथों सीमा कुमारी, अनन्य राज, ईसा कुमारी, आयुषी कुमारी, अपर्णा कुमारी, अर्चना कुमारी, ऋषु कुमारी, रोबिना खातुन, पलक कुमारी, सानिया कुमारी व लवली कुमारी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
आगत अतिथियों का स्वागत अर्चना ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट अनुराग आनंद के द्वारा किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षक प्रेमरंजन कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग मिला जिनमें अजय कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण मुरारी, सुबंधु, चुनमुन, रवी, ललन, राजीव रंजन, जोखर, गौहर, अनिल कुमार, खुशबू कुमारी, लाडली कुमारी, प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी, अस्मिता कुमारी, फौजिया खान, नेहा, संध्या, सिवंतिका कुमारी आदि शामिल रहे।