सिद्धू-कान्हू मुर्मू बलिदान दिवस पर देववृक्ष पीपल के लगाए गए पौधे

  • Post By Admin on Jun 30 2024
सिद्धू-कान्हू मुर्मू बलिदान दिवस पर देववृक्ष पीपल के लगाए गए पौधे

लखीसराय : रविवार को पर्यावरण भारती द्वारा सिद्धू-कान्हू मुर्मू बलिदान दिवस पर देववृक्ष पीपल के पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ पटना में भारत के महापुरुष सिद्धू कान्हू मुर्मू के बलिदान दिवस पर किया गया।

उन्होंने बताया कि अंग्रेज सरकार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले दोनों भाई सिद्धू तथा कान्हू मुर्मू को 30 जून, 1855  को अंग्रेज शासन ने फाँसी दे दिया था।  वे जल, जंगल और जमीन की रक्षा हेतु शहीद हो गए। उनके पुण्य स्मरण में संथाल परगना ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत में 30 जून को हूल दिवस मनाया जाता है। देववृक्ष पीपल के दो पौधे दोनों भाईयों के पुण्य स्मरण में लगाना स्मरणीय कार्य है।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में ग्राम विकास के सह प्रांत संयोजक विनोद कुमार, प्रो. विपुल कुमार सिंह, जय शंकर पाण्डेय, निकेत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार आदि ने भाग लिया।