संजय झा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने दी बधाई
- Post By Admin on Jun 30 2024
लखीसराय : राज्यसभा सांसद और सदन में संसदीय दल के नेता संजय कुमार झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सदर प्रखंड जदयू के नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।
जिसमें प्रखंड जद (यू) अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राकेश कुमार गुड्डू, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पार्टी नेता शत्रुघ्न कुमार, राजेंद्र गुप्ता, गुड्डू सिंह आदि शामिल है। इन नेताओं ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन विस्तार के कार्य में गति आएगी। साथ ही साथ मुख्यमंत्री को विकास के मुद्दों पर और अधिक ध्यान केंद्रित करने का समय मिल पाएगा।