NH-80 पर सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध रूप से खड़े 19 वाहन हटाए गए

  • Post By Admin on Feb 25 2026
NH-80 पर सड़क सुरक्षा अभियान, अवैध रूप से खड़े 19 वाहन हटाए गए

लखीसराय: जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-80 पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा।

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े कुल 23 वाहनों की पहचान की गई, जिनमें से 19 वाहनों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहन तकनीकी खराबी के कारण मौके से नहीं हटाए जा सके। संबंधित वाहन स्वामियों ने इन्हें क्रेन की सहायता से हटाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी रहेगा। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं स्वामियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन खड़ा करते समय यातायात नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।