मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स का पुनर्गठन, आलोक अध्यक्ष और प्रेम बने सचिव
- Post By Admin on May 27 2024
.jpg)
सूर्यगढ़ा : रविवार की शाम स्थानीय सरस्वती स्मृति भवन में मुंगेर चेम्बर ऑफ कॉमर्स, मुंगेर कृष्ण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता मेें आयोजित सदस्यों की बैठक में सूर्यगढ़ा शाखा पुनर्गठन किया गया।
सत्र 2021-24 मेें गठित संगठन को ही सदस्यों ने दूसरे कार्यकाल सत्र 2024-27 के लिए सर्वसम्मति से चयन किया। जिसके अनुसार आलोक अग्रवाल अध्यक्ष और प्रेम कुमार सचिव हुए। जबकि कृष्ण कुमार केडिया उपाध्यक्ष, प्रवीण राठौर आपात अध्यक्ष और दिलीप कुमार लुहारुका कोषाध्यक्ष हुए। सदस्यों ने इनके कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए एकजुट होकर एक और अवसर दिया। इसके पूर्व अध्यक्ष और सचिव द्वारा सत्र 2021-24 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। संगठन द्वारा किए गए कार्यों को सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक अग्रवाल और सचिव प्रेम कुमार ने सदस्यों द्वारा उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया और उनके विश्वास पर पुनः खड़े उतरने का आश्वासन दिया। चयनित पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले आगत अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर चुनाव प्रभारी मुंगेर चैम्बर के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सचिव रविशंकर केशरी, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश साह, अनिल कुमार वर्मा, जय शंकर प्रसाद अग्रवाल, मुरारी राय, विनोद अग्रवाल, सुनिल अग्रवाल, वैभव कुमार समेत सूर्यगढ़ा शाखा के सभी सदस्य उपस्थित थे। सूर्यगढ़ा वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सह मुंगेर चैम्बर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा शाखा के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर ने सभा का कुशल संचालन किया।