प्रख्यात उद्योगपति व समाजवादी नेता रतन बांका का निधन, शोक की लहर
- Post By Admin on Feb 28 2026
लखीसराय : जिले के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं प्रखर समाजवादी नेता रतन बांका का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे शहर के नया बाजार निवासी स्व. कुंज लाल बांका के 87 वर्षीय पुत्र थे। उनके निधन की खबर से व्यवसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रतन बांका जिले के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे और सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके निधन को क्षेत्र के व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग ने जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
समाजसेवी सुमित ड्रोलिया के अनुसार, दिवंगत रतन बांका का अंतिम संस्कार रविवार को सिमरिया गंगा घाट पर किया जाएगा।
शोक व्यक्त करने वालों में संजय बांका, ललित बांका, राजेश हरिद्वार, विजय बांका, मोहन बांका, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साहू, श्याम सुंदर टेवरेवाल सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हैं।