विज्ञान दिवस पर ज्ञान की जंग: स्काई विजन पब्लिक स्कूल में मेगा क्विज चैंपियनशिप संपन्न

  • Post By Admin on Feb 28 2026
विज्ञान दिवस पर ज्ञान की जंग: स्काई विजन पब्लिक स्कूल में मेगा क्विज चैंपियनशिप संपन्न

लखीसराय : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को स्काई विजन पब्लिक स्कूल में प्राचार्या मैग्डलीन गोम्स की अध्यक्षता में दो चरणों में इंटर हाउस मेगा क्विज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से नवम तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में रमन हाउस, कलाम हाउस, टैगोर हाउस एवं भाभा हाउस की टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रुप ए में रमन हाउस के आयुष कुमार, राजहंस कुमार, अनोखी कुमारी एवं रेयांश यादव विजेता बने, जबकि कलाम हाउस की टीम उपविजेता रही।

ग्रुप बी में टैगोर हाउस की श्रेया सिंह, शिवम कुमार, रेयांश ऋषि एवं शशांक कुमार ने बाजी मारी, जबकि रमन हाउस उपविजेता रहा।

ग्रुप सी में भाभा हाउस के श्रुति कश्यप, दक्ष, अंकुश कुमार एवं अंश राज विजेता बने और टैगोर हाउस की टीम उपविजेता रही।

ग्रुप डी में भाभा हाउस के दर्श कुमार, आयुष कुमार, अतहर हुसैन एवं अंशु कुमार विजेता बने, जबकि टैगोर हाउस की टीम उपविजेता रही।

ग्रुप ई में भाभा हाउस के आर्यन राज, नैंसी कुमारी, दिव्यांशी एवं मनीष कुमार विजेता घोषित हुए, जबकि रमन हाउस की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विद्यालय सचिव सविता शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि करंट अफेयर्स, सामाजिक विज्ञान, साइंस एवं टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर सटीक उत्तर देकर विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम में नीरज कुमार, विमलेश कुमार, जूनियर विंग की प्राचार्या जेंसी पीपी, शिक्षक जयशंकर, प्रमोद कुमार, टिंकू भारती, शौर्य गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, रमाकांत पंडित, जानकी रजक, प्रियंका सिंह एवं श्वेता सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।