रजौनाचौकी अशोकधाम में सामूहिक विवाहोत्सव आयोजित

  • Post By Admin on Apr 21 2024
रजौनाचौकी अशोकधाम में सामूहिक विवाहोत्सव आयोजित

लखीसराय संवाददाता : इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिले के वार्ड एक रजौनाचौकी अशोकधाम स्थित बिहार के देवघर के रूप में विख्यात अशोकधाम मंदिर परिसर में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 26 जोड़ों की शादी कराई गई। वर्ष 2008 से ही दहेज मुक्त विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके जरिए बाल विवाह दहेज उन्मूलन की अनूठी और कारगर पहल की जा रही है। अशोक धाम मंदिर मे हर वर्ष की तरह इस बार भी दहेज मुक्त सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसके तहत बगैर दहेज 26 जोड़े का सामुहिक विवाह कराया गया। अब तक कुल दस सालों में दहेज उन्मूलन की दिशा में सार्थक पहल करते हुए श्री इंद्रदमनेश्वर मंदिर ट्रस्ट 500 गरीब परिवार के बेटियो की शादी करा चुका है। श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट अशोकधाम के सचिव डॉ. कुमार अमित ने कहा कि इस शादी का उद्देश्य दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देने के साथ ही बाल विवाह को रोकना है। इस शादी में वर-वधु को उपहार देकर विदा किया जाता है। विवाह उत्सव में होने वाले अनावश्यक प्रर्दशन एवं फिजूलखर्ची को खत्म करना है। साथ हीं आर्थिक रूप से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी करके उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत कराई जाती है। ट्रस्ट के द्वारा विवाह बंधन में बंधे सभी वर वधु को पहनने के लिए नए कपड़े, जूते, चप्पल, घड़ी, कन्या को चांदी का आभूषण, बक्शा समेत मिठाई का पैकेट देकर विदाई दी गई।