लखीसराय में शिक्षा को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण केंद्र ने दिलाया छात्रा को स्कूल में दाखिला

  • Post By Admin on May 12 2026
लखीसराय में शिक्षा को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण केंद्र ने दिलाया छात्रा को स्कूल में दाखिला

लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र, लखीसराय की पहल से एक छात्रा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन कराया गया। इस पहल से छात्रा और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव वार्ड संख्या-01 निवासी मानती देवी ने अपनी पुत्री के नामांकन को लेकर महिला सशक्तिकरण केंद्र से संपर्क किया। इसके बाद केंद्र के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने आवश्यक कागजात तैयार करवाकर छात्रा मानसी कुमारी का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पहाड़पुर (बड़हिया) में कक्षा 6 में नामांकन सुनिश्चित कराया।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रा एवं उसके अभिभावकों ने खुशी जताते हुए महिला सशक्तिकरण केंद्र के कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका सुधा कुमारी ने छात्रा और उसकी मां को छात्रावास की व्यवस्था, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने परिवार को महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। पूरे कार्य में लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी, नवीन कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार तथा एमटीएस नवीन्द्र दास का भी सराहनीय योगदान रहा।