माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल ने चलाया शीत वस्त्र दान अभियान, जरूरतमंदों को राहत
- Post By Admin on Dec 30 2025
लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से मंगलवार को शीत वस्त्र (गरम कपड़े) दान अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस पहल के तहत स्कूल परिसर के पास स्थित सारोबारो गाँव के जरूरतमंद लोगों में सर्दियों के कपड़े वितरित किए गए।
इस अभियान का उद्देश्य ठंड के मौसम में कमजोर वर्ग की मदद करना और विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। अभियान में एकत्रित सभी वस्त्रों का विधिवत वितरण किया गया, जिससे लाभार्थी अत्यंत प्रसन्न और कृतज्ञ दिखे।
इस अवसर पर यश राज साह, नेहान साह और संगम राज साह की माता, श्रीमती साक्षी कुमारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की सफलता में चार चाँद लगाए।
विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इस सामाजिक कार्य में शामिल हुए। प्रमुख रूप से सहभागी रहे निष्ठा सिंह, आरुष, निखिल, साहिल, श्रेजल साह, समिक्षा शर्मा, सनाया शर्मा, देविक्षा, आयुष्मान रुद्र, आयु रिदय भारद्वाज, कुमार सृजन, आकृति भारती, अदिति भारद्वाज, अरनव भारद्वाज, पिहू गुप्ता और आराध्या कुमारी।
शिक्षकों में श्रुति राज, निधि आर्या, दीपशिखा कुमारी, नेहा कुमारी, जूली कुमारी, मनीष कुमार और आशीष कुमार सहित स्कूल प्रबंधन के सदस्य सक्रिय रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के अध्यक्ष संजीव स्नेही के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्होंने इसे सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है, ताकि जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचती रहे और विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों की संवेदनशीलता विकसित हो।