मेधावी छात्राओं के बीच लायन्स क्लब ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण
- Post By Admin on Jun 08 2024

लखीसराय : लायंस क्लब ऑफ लखीसराय द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में पुनः एक अनुपम कार्य किया गया है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की मेधावी छात्राओं को तत्कालीन लायंस क्लब ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष ला. डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, ला. (स्व) श्याम सुन्दर प्रसाद सिंह एवं ला. राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया के सामूहिक प्रयास से इस योजना को शुरु करने का निर्णय लिया गया। नवल कुमार कनोडिया एवं अभिषेक कनोडिया ने इस कार्यक्रम के लिए शुभकरण त्रिवेणी फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया।
महिला विद्या मंदिर से छात्राओं के चयन का निर्णय लिया गया जिसकी जिम्मेदारी ला. मनोरंजन कुमार एवं अरविन्द कुमार भारती को दी गई। इन चयनित छात्राओं में दसवीं में कुछेक ने 90 प्रतिशत से ज्यादा तथा 20 से ज्यादा छात्राओं ने 80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में अपना नाम रोशन किया है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रजनीकांत को आमंत्रित किया गया और इस आयोजन के लिए उन्होंने लायंस क्लब ऑफ लखीसराय तथा शुभकरण त्रिवेणी फाउंडेशन की भूरि भूरि प्रशंसा की और धन्यवाद ज्ञापित किया। सबसे पहले जिलाधिकारी को डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और राजेंद्र प्रसाद सिंघानिया द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया तथा अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही एवं कोषाध्यक्ष विजय बंका द्वारा माल्यार्पण किया गया। डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
मनोरंजन कुमार ने इस योजना के प्रारंभ होने से लेकर आज तक के उपलब्धियों के बारे में बताया। अरविन्द कुमार भारती ने इस कार्यक्रम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया और संजीव कुमार स्नेही ने जिलाधिकारी के साथ साथ समस्त आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। जहां मंच के सफल संचालन में ला. प्रेमचंद की अद्वितीय भूमिका रही, वहीं ला. गौतम गिरियगे, ला. विभाष कुमार चौधरी, ला. संजीव कुमार, ला. प्रभात रंजन कुमार एवं ला. रंजन कुमार स्नेही का अमूल्य योगदान रहा।