लखीसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद, लखीसराय ने जिले के चर्चित समाजसेवी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण साव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को लखीसराय के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
भाकपा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया कि लक्ष्मण साव अपने सरल, सौम्य, हंसमुख व्यक्तित्व और मृदुल स्वभाव के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने जीवनभर जनसेवा, सामाजिक सरोकार और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
पार्टी ने कहा कि उनके निधन से जो शून्यता उत्पन्न हुई है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। भाकपा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। भाकपा जिला परिषद, लखीसराय ने लक्ष्मण साव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को अविस्मरणीय बताया।




















