लखीसराय एसपी ने किया कजरा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

  • Post By Admin on Sep 23 2026
लखीसराय एसपी ने किया कजरा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

लखीसराय : पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कजरा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्परता बरतने को कहा। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।