लखीसराय में शराब के खिलाफ कार्रवाई, 20 लीटर चुलाई शराब जब्त
- Post By Admin on Sep 23 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर फाटक के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब बरामद करने के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की।
छापेमारी के दौरान शराब बेचने के आरोप में सुजल कुमार, पिता स्व. लोस्कन बिंद, निवासी खगौर, वार्ड संख्या-3, थाना किउल, जिला लखीसराय को पकड़ा गया। उसके पास से 20.000 लीटर चुलाई शराब बरामद होने की बात मद्य निषेध थाना की ओर से जारी प्रतिवेदन में कही गई है।मामले में बरामद शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।