पटना : डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जन्म दिन पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संतुलन हेतु  पटना महानगर के राजेन्द्र नगर में फलदार पेड़ तथा बांस के पौधे लगाए गए। सेवा भारती के अखिल भारतीय सह मंत्री माननीय विजय पौराणिक जी ने पौधारोपण का शुभारंभ करते हुए कहा कि वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। अन्यथा कोरोना वायरस से भी खतरनाक बिमारी की संभावना है। अतः पेड़ लगाएं ,पर्यावरण बचाएं।

पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शान्डिल्य ने बताया कि वंचित परिवार में बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का जन्म हुआ था। उन्हें 26 उपाधियां मिली थी। डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महाराष्ट्र में हुआ था। 65 वर्ष की उम्र में 6 दिसंबर 1956 को उनका देहावसान दिल्ली में डायबीटीज, ब्लड प्रेशर व अर्थराइटिस के कारण हुआ।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में विजय पौराणिक, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. बिजेंद्र कुमार, राम बिलास शान्डिल्य, अक्षत राज, दीपक कुमार, विनोद कुमार, जयंत कुमार, सुनील कुमार, प्रो. आर.यू. सिंह, मोहन कुमार, पवन अग्रवाल, उत्कर्ष कुमार, एस.एन. सिंह, हर्ष राज, राजीव कुमार ने भाग लिया।