लखीसराय : पुलिस पदाधिकारियों का किया गया पदस्थापन
- Post By Admin on Feb 25 2024

लखीसराय : पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के कई पुलिस पदाधिकारी रिक्ति एवं बेहतर कार्य क्षमता के आधार पर इधर-उधर किए गए है। सभी नव पदस्थापित पदाधिकारियों को संबंधित नवपदस्थापन पर 24 घंटे के अंदर योगदान देने को निर्देशित किया गया है।
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार को क्यूआरटी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अंचल निरीक्षक सूर्यगढ़ा अंचल 2 भगवान राम को सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। बड़हिया थानाध्यक्ष रहे पु.नि रंजन कुमार को तकनीकि शाखा का प्रभारी बनाया गया है। पिपरिया थानाध्यक्ष रहे ब्रजभूषण सिंह को बड़हिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। हलसी थाना में रहे पुअनि शंभू शर्मा को पिपरिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष स्वंय प्रभा को जन शिकायत कोषांग, डीसीबी एवं सीसीटीएनएस प्रभारी बनाया गया है। माणिकपुर थाना में रही पुलिस अवर निरीक्षक निक्की रानी को महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अंचल निरीक्षक लखीसराय अंचल 2 में रहे राजनारायण अकेला को मद्य निषेद्य कोषांग प्रभारी बनाया गया है। बड़हिया अंचल के पुलिस अंचल निरीक्षक रहे कौशल कुमार को अपर थानाध्यक्ष साईबर थाना बनाया गया है। डीसीबी, जन शिकायत एवं मद्य निषेध शाखा प्रभारी धीरेन्द्र कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय बनाया गया है। साईबर थाना में रहे ओमप्रकाश दूबे को विधि व्यवस्था शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बनाया गया है।