केएसएस कॉलेज के छात्रों ने किया म्यूजियम का परिभ्रमण
- Post By Admin on Feb 25 2025
 
                    
                    लखीसराय : जिला मुख्यालय चितरंजन रोड पर स्थित के.एस.एस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को प्रसिद्ध अशोक धाम के समीप स्थापित म्यूजियम का परिभ्रमण किया। यह परिभ्रमण कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश चंद्र पांडेय के निर्देशन में आयोजित किया गया।
स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मो. अनवर इकबाल और डॉ. साकेत रवि ने छात्रों को संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक, धार्मिक, कलात्मक कृतियों, मूर्तियों, प्राचीन सिक्कों और बर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को म्यूजियम में रखे गए वस्तुओं की ऐतिहासिक महत्वता और उनके समय की कला और संस्कृति के बारे में समझाया गया।
इतिहास विभाग के प्रोफेसरों ने बताया कि संग्रहालय में रखी सारी ऐतिहासिक चीजें विशेष रूप से लाल पहाड़ी और इसके आसपास के क्षेत्र से प्राप्त हुई हैं। म्यूजियम में एक लाल बलुआ पत्थर की मूर्ति रखी गई है, जो संभवतः दूसरी शताब्दी की है। इस मूर्ति को शालभंजिका के नाम से जाना जाता है और यह उस समय के कलात्मक कार्यों के प्रति लोगों के रुझान को दर्शाती है।
इस परिभ्रमण के दौरान छात्रों को प्राचीन काल के विभिन्न ऐतिहासिक बर्तनों, सिक्कों और धार्मिक मूर्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई, जिससे उन्हें भारतीय इतिहास और संस्कृति की गहरी समझ मिली।
 
                            .jpg) 
    .jpg) 
    