पत्रकार रमाकांत चंदन के भाई के निधन पर जेडीयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने जताई शोक संवेदना
- Post By Admin on Feb 01 2026
लखीसराय : जदयू जिलाध्यक्ष सह सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने पत्रकार रमाकांत चंदन के भाई स्व. रामाधार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक मंडल शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि स्व. रामाधार सिंह एक सम्मानित एवं मिलनसार व्यक्तित्व थे, जिनका समाज में विशेष स्थान था। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके बाद विधायक मंडल गांव में ही पूर्व शिक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह उर्फ सरोवर मास्टर साहब के आवास पर भी पहुंचे और उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक के इस संवेदनशील और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
विधायक मंडल ने दोनों ही परिवारों से मुलाकात कर उन्हें धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।