समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, डीएम ने दिया सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- Post By Admin on Feb 28 2026
लखीसराय : लखीसराय में होली के पावन अवसर पर स्नेहिल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सद्भाव, समरसता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करना था।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को होली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का पर्व है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जाए।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों तथा कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। पूरे परिसर में हर्षोल्लास और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, स्थापना उप समाहर्ता श्री शशि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकूल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती वंदना पाण्डेय, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री मृणाल रंजन, जिला योजना पदाधिकारी श्री आशुतोष कुमार सहित समाहरणालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।