लखीसराय : शहर के चितरंजन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें कई कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में ओबीसी मोर्चा के चार प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की गई।
नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष :
• हलसी प्रखंड: बाल्मीकि कुमार शर्मा
• लखीसराय सदर प्रखंड: राजेश कुमार
• चानन प्रखंड: नीतीश कुमार
• सूर्यगढ़ा प्रखंड: अजय ठाकुर
बैठक में जयकिशोर यादव, राजकुमार पासवान, हीरारजक, उमेश यादव, शत्रुघन सिंह, प्रेम कुमार, अजय कुमार और धनंजय कुमार उपस्थित थे।
बैठक के दौरान नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए और संगठन को मजबूत करने के लिए उनके साथ विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार शर्मा ने सभी नवमनोनीत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी की मजबूती में और अधिक वृद्धि होगी।




















