जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक
- Post By Admin on Mar 04 2025

लखीसराय : जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में सभी अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक और विशेष लोक अभियोजक के साथ अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
बैठक के मुख्य बिंदु:
• लंबित मामलों की समीक्षा : बैठक में लखीसराय जिले में कुल 22,910 सामान्य वाद लंबित पाए गए। न्यायालय में इन लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए, उनके समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
• विधि पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान : बैठक के दौरान विधि पदाधिकारियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने बताया कि बैठक में न्यायालय में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई और विधि पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया गया।