सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  • Post By Admin on Jan 05 2026
सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लखीसराय : सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री पटेल के पिता नंदकिशोर प्रसाद (88) का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने पटना स्थित अपने निजी आवास पर सुबह अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

पूर्व विधायक श्री पटेल ने बताया कि उनके पिता पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वृद्धावस्था के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका। अंतिम दिनों में उन्होंने तीन-चार दिनों से अन्न और जल का सेवन भी छोड़ दिया था।

नंदकिशोर प्रसाद के निधन पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सूर्यगढ़ा के वर्तमान विधायक रामानंद मंडल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा तथा पूर्व विधायक प्रहलाद यादव ने भी दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों ने भी शोक व्यक्त किया। इनमें रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, रौशन कुमार उर्फ सुग्गा झा, अमित सागर, विपिन गुप्ता और ओम प्रकाश साह शामिल हैं। इसके अलावा जनार्दन प्रसाद मेहता, शशिभूषण शर्मा, मनोज कुमार सिंह, अनुज सिंह, मनोज गुप्ता, अमरजीत पटेल, आलोक अग्रवाल, प्रवीण राठौर, अनिल वर्मा, अमर कुमार सिंह, बाल्मीकि मंडल, जंग बहादुर सिंह, हिमांशू कुमार, सजन कुमार और अमरजीत कुमार कक्कू समेत दर्जनों गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।