लखीसराय: बुधवार को सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रथम चरण कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा में 4450 अभ्यर्थियों में से 1257 अनुपस्थित रहे, जबकि 3193 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए थे। यदुवंश राम के अनुसार, बालिका विद्यापीठ विद्या भवन में 650 अभ्यर्थियों में से 482 परीक्षा में उपस्थित हुए। इसी तरह, केआर के उच्च विद्यालय में 550 में से 392, पुरानी बाजार उच्च विद्यालय चितरंजन रोड में 310 में से 208, महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में 450 में से 341, राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में 600 में से 427, रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर में 540 में से 346, नाथ पब्लिक स्कूल में 450 में से 320, संत जोसेफ स्कूल में 300 में से 216, और आर लाल कॉलेज में 600 में से 421 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
इन सभी परीक्षा केंद्रों पर 222 वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया था। केन्द्रीय कर्मचारी चयन पर्षद की इस सिपाही भर्ती परीक्षा की एकमात्र पाली में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गाड़ियों का भी संचालन किया गया।




















