वृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के सदस्य नियुक्त हुए डॉ. विजय विनीत
- Post By Admin on Feb 11 2025
.jpg)
सूर्यगढ़ा : साहित्य, शिक्षा, कला, संस्कृति, समाज और राष्ट्र हित में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए वृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा (उत्तर प्रदेश) ने सेवानिवृत्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय विनीत को अकादमी का सदस्य नियुक्त किया।
डॉ. विजय विनीत को उनके शोध आलेखों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जो उनके शोध कार्य की सराहना है। इसके अलावा, वसंतोत्सव के अवसर पर उनके शोध कार्य “छायावाद की विशिष्ट लम्बी कविताओं का शैली वैज्ञानिक विश्लेषण” के लिए उन्हें “मां भारती सेवा सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया, जिसे विश्व गंगा वाहिनी एवं शोध संस्थान, फतेहपुर ने प्रदान किया।
इसके साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनके भाषांतर लेखन कार्य के लिए उन्हें “अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया, जिसे ऋषि वैदिक विद्यापीठ, आगरा ने प्रदान किया।
इस सफलता पर लोजपा नेता रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, साहित्यकार प्रो. अंजनी आनन्द, प्रिंसिपल टिजो थाॅमस, डा. धीरेन्द्र मोहन मिश्र, प्राध्यापक प्रेम रंजन कुमार और प्रिंसिपल मो. कमालुर्रहमान सहित कई प्रमुख हस्तियों ने डॉ. विजय विनीत को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।