विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का डीएलएसए सचिव ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Post By Admin on Jul 23 2026
लखीसराय : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव विध्यानंद सागर ने गुरुवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, लखीसराय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं, साफ-सफाई और समग्र व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने संस्थान में बच्चों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और खेलकूद सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान के संचालन और देखभाल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का संचालन जिला बाल कल्याण समिति, लखीसराय द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, लखीसराय, संस्थान की प्रबंधक एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी कुमारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।