जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की बैठक 26 फरवरी को, कविता पाठ व विशेष आयोजन होंगे आकर्षण

  • Post By Admin on Feb 24 2026
जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की बैठक 26 फरवरी को, कविता पाठ व विशेष आयोजन होंगे आकर्षण

लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय की ओर से नियमित बैठक सह साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन 26 फरवरी 2026 को प्रभात चौक स्थित होटल भारती के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा।

बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द कुमार भारती करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नियमित कविता पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सम्मेलन के सदस्य अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

सम्मेलन की ओर से सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपनी सदस्यता का नवीकरण अवश्य करा लें। सदस्यता नवीकरण की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसी दिन अध्यक्ष अरविन्द कुमार भारती की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सत्यनारायण पूजा एवं प्रीति भोज का भी आयोजन किया जाएगा। साहित्य प्रेमियों एवं साहित्य सेवियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

यह जानकारी सम्मेलन के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह आजाद द्वारा दी गई है।