अच्छी संगति अपनाएँ, नशे से बचें : रामदयालु सिंह कॉलेज में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
- Post By Admin on Aug 02 2026
मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्ति विषय पर दिए गए प्रेरणादायी संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई, जिसने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज के दिशा-निर्देशन में हुआ। डॉ. सौरभ राज ने कहा कि युवा शक्ति के सहयोग से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है और प्रत्येक स्वयंसेवक को इस अभियान का सक्रिय दूत बनना चाहिए। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि व्यक्ति की संगति उसके व्यक्तित्व को आकार देती है, इसलिए विद्यार्थियों को सदैव अच्छी संगति अपनानी चाहिए ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें।
डॉ. ललित किशोर ने प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए बताया कि नशे की लत छोड़ने के बाद एक विद्यार्थी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जबकि एक अन्य प्रतिभाशाली छात्र नशे की गिरफ्त में आने के कारण अपना भविष्य बर्बाद कर बैठा। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और नशे से दूर रहने की अपील की। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत पांडेय ने विभिन्न तथ्यों और आँकड़ों के माध्यम से बताया कि नशे के कारण समाज में हिंसा की घटनाएँ बढ़ रही हैं और देश की अर्थव्यवस्था को भी भारी क्षति पहुँच रही है।
इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक राज कुमार, साक्षी कुमारी और कृष्ण मोहन कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक राज कुमार, साक्षी कुमारी एवं कृष्ण मोहन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवक सिम्पी कुमारी, मनीषा कुमारी, कहकशाँ परवीन, सुमन कुमारी, टन्नू कुमारी, निशा कुमारी, डिम्पल कुमारी, अंशु कुमारी, अनुष्का कुमारी, पूजा कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, डिम्पल कुमारी, आरती कुमारी, साक्षी कुमारी, तरन्नुम परवीन, सम्मा परवीन, पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, राज कुमार, आदित्य राज, साहेला गज़ाला, आकाश कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, रमाकांत कुमार, नीरज कुमार, कन्हैया कुमार, शुभम कुमार, सूरज कुमार तथा काजल कुमारी की सक्रिय सहभागिता रही।