मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंसीधर ब्रजवासी ने मोतीपुर बाजार के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत फरियापट्टी निवासी स्व. आशुतोष गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पुत्र जिम्मी साहू सहित परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

विधान पार्षद बंसीधर ब्रजवासी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें संबल देना जरूरी है। इस दौरान प्रखंड प्रतिनिधि शंभु मोहन प्रसाद, राजकिशोर चौधरी, चंदन कुमार, सूरज कुमार, धीरेन्द्र साहनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।