मोतीपुर में गणेश पूजा का दिखा भक्तिमय रंग, बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़ी भीड़
- Post By Admin on Sep 23 2026
मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर बाजार स्थित सूरज मार्केट में आयोजित गणेश पूजा उत्सव में बाबा बर्फानी की आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा के दर्शन के लिए पूजा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु गणपति के दर्शन के साथ बाबा बर्फानी के स्वरूप को देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं।
पूजा के दौरान आचार्य संजय पांडे और चुम्मन शास्त्री ने विधि-विधान के साथ गणपति की आरती कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को शाम छह बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से महाप्रसाद में शामिल होने की अपील की।
गणेश पूजा उत्सव के दौरान राज किशोर चौधरी, शंभु मोहन प्रसाद, मधुकर जायसवाल, आनंद प्रकाश, अतुल, शिवम पटेल, रंजन कुमार, शुभम जायसवाल, अंकित चौधरी, अभिषेक जायसवाल, अंकित राज, रोहन कुमार और कुंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।