NEET-UG 2026 में असजद इमाम की शानदार सफलता, लखीसराय का बढ़ाया मान
- Post By Admin on Jul 17 2026
लखीसराय : सूर्यगढ़ा नगर परिषद के हल्दी वार्ड संख्या-7 निवासी मास्टर शाहिद इमाम के पुत्र असजद इमाम ने NEET (UG) 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर जिले और नगर परिषद का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
असजद इमाम की सफलता को उनकी कठिन मेहनत, लगन, अनुशासन तथा माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि निरंतर परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
असजद इमाम की इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और देश की सेवा करेंगे।