सुब्रतो मुखर्जी कप के लिए लखीसराय की अंडर-15 फुटबॉल टीम मुंगेर रवाना

  • Post By Admin on Jul 17 2026
सुब्रतो मुखर्जी कप के लिए लखीसराय की अंडर-15 फुटबॉल टीम मुंगेर रवाना

लखीसराय : 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले की बालक टीम शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुई। सूरजगढ़ा स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल परिसर से खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस, जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत तथा जिला रेफरी गुड़िया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत ने बताया कि जिला खेल पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के मार्गदर्शन में टीम का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों को जिला खेल भवन से जर्सी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता 17 से 20 जुलाई तक मुंगेर के पोलो ग्राउंड में आयोजित होगी। लखीसराय की ओर से प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। टीम के कोच नीरज सिंह क्षत्रिय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

टीम को रवाना करने के दौरान अधिवक्ता एवं वार्ड पार्षद अमृत भाई पटेल, जिला खेल कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन कुमार, खेल शिक्षक सुशांत सिंह, दिनेश कुमार, राजीव कुमार रंजन, नीरज कुमार निराला, समीर पांडे, जंग बहादुर सिंह, सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, एनडीपी स्कूल के निदेशक एवं गतका एसोसिएशन ऑफ लखीसराय के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, सूरजगढ़ा नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सज्जन सिंह, उपसभापति बालेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद संतोष सिंह, वार्ड पार्षद सुखा झा, जदयू नेता गणेश कुमार, जिला वुशु सचिव धीरज कुमार, जिला कराटे सचिव गुंजन कुमार, जिला खो-खो कोच अंकित कुमार एवं तन्नु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं तथा जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।