लखीसराय : परिवहन नियमों को ताक पर रखकर जिले की सड़कों पर हो रहे परिचालन को ध्यान में रखते हुए बुधवार को भी जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि ने सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान कृत कार्यवाही के बारे में उन्होंने बताया कि यात्री सवारी गाड़ी मैजिक संख्या बीआर 53 ए 5842 पर ओवरलोड यात्री ढ़ोया जा रहा था। छत के ऊपर भी बहुत अधिक सवारी चढ़ी नजर आई। पकड़ाया मैजिक अशोका विद्यालय में भी चलता है जबकि कागजात के नाम पर सब कुछ फेल था। चालक गाड़ी चलाते हुए मोबाईल फोन पर बात भी कर रहा था।