16 पुलिस जवानों को एएसआई पद की जिम्मेदारी, पीपिंग समारोह में किया गया सम्मानित

  • Post By Admin on Jul 13 2026
16 पुलिस जवानों को एएसआई पद की जिम्मेदारी, पीपिंग समारोह में किया गया सम्मानित

लखीसराय : लखीसराय पुलिस लाइन में सोमवार को पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कोर्स) परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर प्रोन्नत हुए 16 पुलिस जवानों के सम्मान में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवप्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), लखीसराय की उपस्थिति में प्रोन्नत पुलिसकर्मियों का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने नवप्रोन्नत एएसआई को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के लिए बधाई देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करें।

इस अवसर पर पीटीसी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले सभी 16 जवानों के कंधों पर एएसआई पद के सितारे लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान अधिकारियों ने सभी नवप्रोन्नत कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पीपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने नवप्रोन्नत एएसआई का उत्साहवर्धन किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।