ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 15,425 चीज़े में से 1,141-1,150 ।
पटना में आयकर विभाग का बड़ा आउटरीच कार्यक्रम, नए टैक्स कानून पर हुई चर्चा
  • Post by Admin on May 21 2026

पटना : प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, बिहार एवं झारखंड क्षेत्र, पटना के कार्यालय द्वारा गुरुवार को “प्रारंभ-2026” शीर्षक से मेगा आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए आयकर अधिनियम-2025 की प्रमुख विशेषताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हितधारकों के साथ संवाद स्थापित करना था। दोपहर 3 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, शिक्षाविद   read more

मजदूरी बढ़ाने और काम की गारंटी को लेकर डुमरी पंचायत में मजदूरों का धरना
  • Post by Admin on May 21 2026

मुजफ्फरपुर : मनरेगा संघर्ष मोर्चा एवं ग्राम विचार मंच के बैनर तले डुमरी पंचायत में मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। विभिन्न पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों महिला एवं पुरुष मजदूरों ने मनरेगा योजना को पूर्ववत बहाल करने, साल में 200 दिन रोजगार और प्रतिदिन 700 रुपए मजदूरी देने की मांग उठाई। धरना-सभा की अध्यक्षता संजू देवी ने की, जबकि संचालन ग्राम विचार मंच के संतोष ठाकुर   read more

सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जनजातीय क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के अवसर पर सूर्यगढ़ा प्रखंड के छह जनजातीय टोला में 21 मई से 23 मई तक विशेष जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को पहले दिन राजघाटकोल एवं कोडासी गांव में कैंप लगाकर जनजातीय समुदाय की समस्याएं सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स   read more

पीडीएस दुकानों की चयन प्रक्रिया रद्द, जिला प्रशासन ने निरस्त किया विज्ञापन
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के नए विक्रेताओं की नियुक्ति के लिए चल रही अनुज्ञप्ति चयन प्रक्रिया को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इस संबंध में समाहरणालय स्थित जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। यह निर्णय जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में प्राप्त दावा-आपत्तियों की समीक्षा के बाद लिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में क   read more

लखीसराय में सहयोग पोर्टल की मॉनिटरिंग और संचालन पर विशेष प्रशिक्षण
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में “सहयोग शिविर” से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों के निष्पादन तथा अनुश्रवण को लेकर “सहयोग पोर्टल” के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों और क   read more

बैंक ऋण वसूली अभियान के तहत देर रात छापेमारी, तीन गिरफ्तार
  • Post by Admin on May 21 2026

लखीसराय : बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऋण वसूली अभियान के तहत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में तीन ऋणियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई बैंक ऋण की अदायगी सुनिश्चित करने तथा जानबूझकर बकाया राशि जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टर ऋणियों के विरुद्ध की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीरीबाजार थाना पुलिस ने बुधवार देर रात करीब 12:20 बजे शाखा अ   read more

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- मेलोडी वीडियो हर भारतीय का अपमान
  • Post by Admin on May 21 2026

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बने तथाकथित ‘मेलोडी वीडियो’ को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “मोदी जी, आपका मेलोडी वीडियो हर भारतीय औ   read more

तेल संकट और कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक
  • Post by Admin on May 21 2026

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे उत्पन्न वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक शाम 5 बजे भारत मंडपम अथवा सेवा तीर्थ स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित होने की संभावना है। इसमें सभी केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा अन्य राज्य मंत्रियों को शामिल हो   read more

इबोला के बढ़ते मामलों से चिंता, एयरपोर्ट पर लागू हुए नए प्रोटोकॉल
  • Post by Admin on May 21 2026

नई दिल्ली : इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की निगरानी बढ़ाने और लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जारी परामर्श के अनुसार कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे इब   read more

इबोला संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, शहरी इलाकों में बढ़ते संक्रमण से डब्ल्यूएचओ परेशान
  • Post by Admin on May 20 2026

जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पूर्वी कांगो में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस को लेकर गंभीर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि इबोला संक्रमण अब दूरदराज इलाकों से निकलकर घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों तक पहुंच चुका है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार कांगो में अब तक इबोला वायरस से 134 लोगों की म   read more