झारखंड समाचार
- Post by Admin on Aug 11 2026
रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सरकार को घेरा, जबकि सत्ता पक्ष ने कहा कि सरकार संवाद के लिए तैयार है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से read more
- Post by Admin on Aug 11 2026
रांची : झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन विधानसभा घेराव के बाद और तेज हो गया। सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में विद्यार्थी जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित अनशन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश जताया। आंदोलनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि विधानसभा घेराव के दौरान छात्राओं पर लाठी read more
- Post by Admin on Aug 11 2026
रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन बिना विपक्ष के ही चला। सत्र शुरू होते ही JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा विधायक विधानसभा पहुंचने के बजाय पहले प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के आवास पर एकत्र हुए और बाद में उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकल पड़े। इधर सुबह 11 बजे विधानसभा क read more
- Post by Admin on Aug 10 2026
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और JSSC परीक्षा विवाद में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही CID की कार्रवाई को मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य से पूछताछ के बीच यह कार्रवाई की गई read more
- Post by Admin on Aug 10 2026
रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों का प्रदर्शन शनिवार को तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस की ओर बोतलें फेंके जाने की घटना सामने आई। प्रत्यक् read more
- Post by Admin on Aug 10 2026
रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को और बढ़ गया। विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारी सातवें और अंतिम बैरिकेड तक पहुंच गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से पानी की तेज बौछार की, जिससे प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के read more
- Post by Admin on Aug 08 2026
रांची : झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता खुल गया है। शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के मंत्रियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता हुई, जिसमें छात्रों ने अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं। सरकार की आपत्त read more
- Post by Admin on Aug 07 2026
रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ प्रस्तावित वार्ता से पहले राज्य सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि सरकार केवल छात्रों से सीधे संवाद करेगी और किसी बाहरी व्यक्ति को वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाएगी। मंत्री ने आंदोलनरत छात्रों द्वारा सरकार को सौंपी गई read more
- Post by Admin on Aug 07 2026
रांची : 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अभ्यर्थियों से अवैध धन उगाही के मामले में सीआईडी ने अपनी जांच तेज कर दी है। गुरुवार को सीआईडी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हथबोर गांव में छापेमारी कर मुख्य आरोपी मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछता read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद समेत पांच जिलों के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि पर read more