मध्य प्रदेश समाचार
- Post by Admin on Aug 17 2026
मध्यप्रदेश : बाघों के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब जंगली हाथियों के लिए भी तेजी से अनुकूल ठिकाना बनता जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के लैंडस्केप में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है। वहीं, शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी क्षेत्र में भी करीब 25 हाथियों का एक दल पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार मौजूद है। बांधवगढ़ टाइगर र read more
- Post by Admin on Aug 17 2026
उज्जैन : सावन के तीसरे सोमवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कड़े मुकाबले के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस परिणाम को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि और भाजपा के लिए महत्वपूर्ण झटका म read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
उज्जैन : सावन के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और पहले सोमवार के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। भस्म आरती और विशेष पूजन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। मंदिर में प्रथम घंटा बजाकर बाबा महाकाल को हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के ताजे रस से पंचामृत अ read more
- Post by Admin on Jul 30 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद (एमएसपी) और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकली 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। read more
- Post by Admin on Jun 12 2026
सागर : राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय वरिष्ठ समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में आयोजित की गई। बैठक में देश के 20 राज्यों से आए करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा भावी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा योजना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन के संस read more
- Post by Admin on Jun 09 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया है। उन पर शपथपत्र में कथित तौर पर महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार महेश केवट ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति दर्ज read more
- Post by Admin on May 28 2026
भोपाल : उर्दू शायरी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर भोपाल स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. बशीर बद्र की याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी थी औ read more
- Post by Admin on Feb 24 2026
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की किसान महा चौपाल में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने संसद में पूर्व सेना प्रमुख एमए read more
- Post by Admin on Jan 23 2026
इंदौर : इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों की घटनाएं अभी थमी भी नहीं थीं कि अब महू क्षेत्र से भी गंभीर हालात सामने आ गए हैं। गंदा और बदबूदार पानी पीने से पीलिया जैसे संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। बीते 10 से 15 दिनों में पत्ती बाजार और मोती महल इलाके में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से मटमैला और दुर्गंध read more