जम्मू और कश्मीर समाचार
- Post by Admin on Oct 02 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक बड़े अंतरराज्यीय नशीले पदार्थों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी और छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं, नकदी, सोना और एक पिस्तौल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान 2.19 लाख से अधिक टैबलेट औ read more
- Post by Admin on Oct 01 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तान स्थित कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा का शव बरामद किया गया है। सेना के 15 कोर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान उसके पास से युद्ध जैसी सामग्री भी बरामद हुई। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के जनरल एरिया पालमेडन इलाके में हुई। अधि read more
- Post by Admin on Sep 05 2026
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी यासिर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जांच एजेंसियों के अनुसार यासिर का संबंध 2024 में पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले सहित कई आतंकी घटनाओं से बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यासिर पाकिस्तानी नागरिक था और read more
- Post by Admin on Aug 13 2026
लेह : लद्दाख में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। केंद्र शासित प्रदेश के लेह क्षेत्र में सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र किस क्षेत्र में था, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अचानक आए झटकॠread more
- Post by Admin on Aug 05 2026
जम्मू: पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में विधानसभा चुनावों के बीच जारी विरोध प्रदर्शनों और हिंसा को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि PoJK में कराया जा रहा चुनावी अभ्यास केवल एक "दिखावा" है, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान के अवैध कब्जे और क्षेत्र में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को छिपाना है। मंगलवार को विदेश मंà read more
- Post by Admin on Aug 04 2026
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क बंद होने से घाटी और जम्मू के बीच हजारों यात्री, पर्यटक और श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं। स्थिति को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल विशेष ट्रेन सेवा शुरू कर राहत पहुंचाई है। करीब 250 किलोमीटर लंबा read more
- Post by Admin on Jul 23 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने बुधवार को पुलिस बल को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। लाल चौक इलाके में हुई फायरिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत् read more
- Post by Admin on Jul 19 2026
श्रीनगर/जम्मू : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड), भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दलों को तैनात किया गया है। राजौरी जिले में à read more
- Post by Admin on Jul 03 2026
पहलगाम/श्रीनगर : बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा शुक्रवार से विधिवत शुरू हो गई। अगले 57 दिनों तक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन करेंगे। यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी और इस दौरान चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के उ read more
- Post by Admin on Jul 03 2026
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग स्थित गगनगीर सुरंग के समीप हुई, जहां सीआरपीएफ का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के read more